रामनगर (बाराबंकी)। कोतवाली क्षेत्र रामनगर के एक गांव में घर में सो रही महिला से गांव के युवक ने छेड़छाड़ की। महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके पति बंगलूरू में रहकर मजदूरी करते हैं। बीते दो नवंबर की रात वह घर में अकेली सो रही थी। इस दौरान गांव का ही असलम छत का जाल हटा कर घर में घुस आया और छेड़छाड़ करने लगा। पुलिस ने केस दर्ज किया गया। (संवाद)
चारा मशीन से कटा युवक का हाथ
हरख (बाराबंकी)। सतरिख कस्बे के पूरेभग्गन वार्ड निवासी युवक गुड्डू यादव बुधवार को ट्रैक्टर से चलने वाली चारा मशीन से चारा काट रहे थे। इस दौरान मशीन में पुआल लगाते समय उनका हाथ फंसकर मशीन के अंदर चला गया, जिससे उनका हाथ कट गया। गंभीर हालत में परिजन उन्हें सीएचसी सतरिख लेकर पहुंचे। प्राथमिक इलाज के बाद डाक्टरों ने उन्हें केजीएमयू के ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। (संवाद)
-
चौकी के नवनिर्मित कक्ष का उद्घाटन
देवा (बाराबंकी)। कोतवाली क्षेत्र देवा की माती चौकी परिसर में नवनिर्मित कक्ष का बुधवार को एसपी दिनेश कुमार सिंह ने फीता काटकर उद्घाटन किया। उन्होंने माती को थाना बनने की मंजूरी मिलने के बाद अब तक हुई प्रक्रिया के बारे में जानकारी ली। इस मौके पर एएसपी उत्तरी चिरंजीवी नाथ सिन्हा, इंस्पेक्टर देवा अनिल कुमार पांडेय आदि मौजूद रहे। (संवाद)