फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला लापता, धर्म परिवर्तन की आशंका में केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। असंद्रा थाने में एक महिला को बहला कर भगा ले जाने व उसका धर्म परिवर्तन कराए जाने की आशंका में मुकदमा दर्ज किया गया है। महिला के पति द्वारा की गई शिकायत पर सपी ने केस दर्ज करने का आदेश दिया। पुलिस महिला की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

असंद्रा थाने के एक गांव के निवासी युवक ने एसपी अनुुुुराग वत्स से शिकायत करते हुए बताया कि नगर पंचायत सिद्धौर का निवासी सुहेल खान उसकी पत्नी को बीते 16 सितंबर को बहला फुसला कर भगा ले गया था। जिसका मुकदमा 19 सितंबर को असंद्रा थाने में दर्ज हुआ था। दबाव पड़ने पर सुहेल उसकी पत्नी को बस स्टॉप पर छोड़ गया था। उसने केस वापस लेने की बात कहकर सुलह कर ली थी। युवक की पत्नी उसके साथ रहने लगी थी। लेकिन बीती 18 अक्तूबर को सुहेल दोबारा उसकी पत्नी को लेकर चला गया।
युवक ने आरोप लगाया कि युवक उसकी पत्नी का धर्म परिवर्तन कराने की फिराक में है। शनिवार को असंद्रा पुलिस ने उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम 2021 के तहत केस दर्ज किया है। एसपी अनुराग वत्स ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें