फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: ट्रक की टक्कर से महिला की मौत, एक जख्मी

Wed, 03 Jul 2024 04:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
हैदरगढ़ (बाराबंकी) । सुबेहा क्षेत्र में ट्रक की टक्कर से गंभीर घायल महिला को इलाज के लिए लखनऊ ले जाते समय रास्ते मे मौत हो गई। जिला अमेठी के थाना शुकुलबाजार के गांव पालीके बैजू राम की पत्नी विमला (50) पड़ोस के राम दास यादव की पत्नी सुशीला के साथ मंगलवार की दोपहर हैदरगढ़ के लिए निकली थी। सुबेहा मार्ग पर शुकुलबाजार मोड़ के पास टैक्सी से उतर कर विमला दुकान पर आम का भाव पूछ रही थी। इस दौरान हैदरगढ़ की ओर से गैस सिलिंडर लेकर सुबेहा जा रहे ट्रक की टक्कर से दोनों महिला घायल हो गईं। सीएचसी हैदरगढ़ से विमला देवी को लखनऊ केजीएमयू रेफर किया गया था। रास्ते में हालत बिगड़ने एंबुलेंस से त्रिवेदीगंज सीएचसी ले जाया गया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित किया। लोनीकटरा एसएचओ दोमित्र सेन ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें