फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: करंट की चपेट में आकर महिला की मौत

Sun, 28 Jul 2024 03:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
सतरिख (बाराबंकी)। थाना क्षेत्र सतरिख के बरौली जाटा गांव में शनिवार को पंखे में उतरे करंट की चपेट में आकर महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


बरौली जाटा गांव निवासी अनुराधा धीमान (42) शनिवार सुबह खाना बनाने की तैयारी कर रही थीं। सब्जियां लेने कमरे में गईं जहां लोहे के स्टैंड वाला पंखा चल रहा था। उसी के निकट जैसे ही सब्जियां निकलने लगीं, पंखे में उतर रहे करंट की चपेट में आ गईं। उनकी चीख सुनकर वहीं तख्त पर सो रहे पति राकेश, बेटी मिस्ती व बेटा अभय जाग गए।

एंबुलेंस से अनुराधा को गंभीर हालत में सीएचसी ले जाया गया। वहां से जिला अस्पताल भेज दिया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उनकी मौत से बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें