फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: खाना बनाते समय चूल्हे में गिरने से महिला की मौत

Sat, 10 Jan 2026 01:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
कुर्सी। थाना कुर्सी के ओदार गांव में शुक्रवार सुबह खाना बनाते समय चूल्हे में गिरकर एक विवाहिता बुरी तरह झुलस गई। गंभीर हालत में परिजन महिला को लेकर समीप के एक निजी अस्पताल पहुंचे, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस के अनुसार फिलहाल इस मामले में मृतका के परिजनों की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

ओदार निवासी सुधीर कुमार लखनऊ में एक होटल पर नौकरी करते हैं। सुबह वह घर से काम करने गए थे। परिजनों के अनुसार सुधीर की पत्नी रंगोली (26) शुक्रवार दोपहर घर में अकेली खाना बना रही थीं। उस समय ससुर घर के पास स्थित मंदिर गए हुए थे। इसी दौरान रंगोली मुंह के बल चूल्हे की जलती आग पर गिर गई। कुछ देर बाद ससुर वापस घर आए तो उसने रंगोली को चूल्हे पर गिरा देखा। शोर मचाने पर गांव के लोग एकत्र हो गए। महिला को एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने परीक्षण बाद उसे मृत घाेषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि रंगोली को मिर्गी की बीमारी थी।
आशंका जताई जा रही है कि चूल्हे पर खाना बनाने के दौरान अचानक दौरा पड़ने से वह चूल्हे पर गिर पड़ी होगी। ससुर ने बताया कि उसका पुत्र सुधीर लखनऊ में एक होटल पर नौकरी करता है। पुत्र का विवाह करीब पांच वर्ष पहले विवाह हुआ था। सूचना पर पहुंचे मायका पक्ष के लोगों ने भी विवाहिता को मिर्गी का दौरा पड़ने की बात कही। सीओ जगम कनौजिया ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें