फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में महिला की मौत, मार्ग जाम

Wed, 28 Sep 2016 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
एक निजी बस की टक्कर से साइकिल से जा रही जा एक महिला की मौत हो गई। 15 साल का एक किशोर घायल हो गया। हादसे से नाराज ग्रामीणों ने मार्ग जामकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। मौके पर पहुंचे सीओ व कोतवाल ने सभी को शांत कराया।
विज्ञापन


पुलिस ने बस कब्जे में लिया है, जबकि चालक भाग निकला है। मृतका के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कोतवाली व कस्बा बदोसराय निवासी सुंदारा (55) पत्नी ननकऊ पड़ोस के रहने वाले राधेलाल के पुत्र पवन के साथ मंगलवार देर शाम साइकिल से घर जा रही थी।

तभी टिकैतनगर मार्ग पर बरौलिया गांव के पास एक निजी बस ने साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में जहां सुंदारा की मौके पर मौत हो गई, वहीं पवन को भी चोट पहुंची है। हादसे के बाद चालक बस छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने बस कब्जे में लिया है।
विज्ञापन


हादसे से नाराज ग्रामीणों ने मार्ग जामकर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। उनकी मांग थी कि सड़क खराब होने के कारण यहां आए दिन हादसे हो रहे है लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। सीओ रामनगर दुर्गेश सिंह व बदोसराय के प्रभारी कोतवाल संजय सिंह यादव ने सभी को समझाकर शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें