फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरेलू कलह से परेशान विवाहिता ने फांसी लगाई

Tue, 12 Jul 2016 11:21 PM IST
Amar ujala Bureau
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एक विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। मृतका के मायके वालों ने पुलिस से शिकायत नहीं की है। पुलिस का कहना है कि घरेलू कलह से तंग आकर विवाहिता ने आत्महत्या की है।
विज्ञापन


कुर्सी थाना क्षेत्र के मोलनिया गांव की रहने वाली रूपा (25) पत्नी रमाशंकर ने मंगलवार सुबह घर में फांसी लगाकर जान दे दी। परिवारीजनों को जब इस बात का पता लगा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

गांव में चर्चा है कि विवाहिता व उसके पति में आए दिन विवाद हुआ करता था, जिसके कारण महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी है। इस घटना में मृतका के मायके की ओर से ससुरालीजनों पर कोई आरोप नहीं लगाया गया है। एसओ राकेश गुप्ता का कहना है कि पुलिस जांच कर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें