दो-तीन दिन पहले पत्नी को बुरी तरह पीटा था
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। शुरू में हत्या का कोई स्पष्ट कारण सामने नहीं आया। न दुश्मनी और न किसी विवाद की जानकारी मिली। इससे मामला ब्लाइंड मर्डर की तरह लग रहा था। लेकिन, पुलिस की मैनुअल और डिजिटल जांच में नये तथ्य सामने आए। पूछताछ में पता चला कि दो-तीन दिन पहले राजमल ने पत्नी को बुरी तरह पीटा था।
इस जानकारी पर पुलिस ने घरेलू विवाद की दिशा में जांच आगे बढ़ाई। पता चला कि यह झगड़ा अक्सर होता था। पुलिस के अनुसार, राजमल शराब पीने का आदी था। वह नशे में पत्नी व बच्चों से मारपीट करता था। यही नहीं पत्नी पर दूसरे पुरुषों के साथ गलत काम करने का दबाव बनाता था।
प्रताड़ना से परेशान होकर छुटकारा पाने की बनाई योजना
इसी प्रताड़ना से परेशान होकर पत्नी और बेटे ने राजमल से छुटकारा पाने की योजना बनाई। 17 नवंबर की रात करीब 11 बजे राजमल अपने बड़े भाई के यहां ढोल-पूजन से लौटा। इसके बाद फिर घर से बाहर निकला। इसी समय पत्नी और बेटा भी उसके पीछे चलने लगे। आगे जाकर वारदात को अंजाम दिया।
एसपी अर्पित विजयवर्गीय बताया कि पूछताछ में पत्नी ने स्वीकार किया कि उसने बेटे के साथ पहले राजमल को धक्का देकर गिराया। फिर बेटे ने उसके हाथ पकड़े और पत्नी ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। अब आगे की कार्रवाई की जा रही है।