फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह ठंड से मिली राहत,शाम को बढ़ी गलन, बाजार में दिखी चहल-पहल

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। पिछले कई दिनों से पड़ रही कड़ाके की ठंड के बीच मंगलवार को निकली धूप से दिन में थोड़ी राहत जरूर मिली। धूप निकलते ही लोग इसका आनंद लेने के लिए घर की छत पर नजर आएं। वहीं, दोपहर बाद बाजार में भी चहल-पहल देखने को मिली। हालांकि दिन में बादलों की लुकाछिपी का खेल जारी रहा। शाम होते ही एक बार फिर सर्दी बढ़ने से लोग परेशान दिखे।
विज्ञापन

आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 23.5 और न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले दो दिनों में तापमान में काफी सुधार आया है और दिन के तापमान में करीब 5 डिग्री तो रात के तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी हुई है। दिन में धूप निकली तो लोग इसका आनंद लेने के लिए अपने घरों के बाहर और छतों पर पहुंच गए।
वहीं बच्चे भी घरों के बाहर मौज मस्ती करते दिखाई दिए। दोपहर बाद बाजार में भी चहल पहल दिखी लेकिन बादलों की लुकाछिपी का खेल जारी रहा। शाम होते ही ठंड बढ़ने से लोग अपने-अपने घरों में दुबक गए।
विज्ञापन

ठंड को देखते हुए प्रशासन ने बस स्टेशन, देवा तिराहा, रेलवे स्टेशन, नाका सतरिख, नाका पैसार, जिला अस्पताल और जिला महिला अस्पताल में अलाव जलवाए हैं। साथ ही जरूरतमंदों को कंबल भी वितरित किए गए। मौसम विभाग के अनुसार आगामी 24 घंटे में आंशिक बादल छाए रहेंगे, बारिश की संभावना नहीं है। हालांकि पछुआ हवा चलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें