फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: जब दरवाजे पर पहुंचकर बोले डिप्टी सीएम...काका हम आय गइन...

Sun, 07 Dec 2025 02:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
हरख बाजार में सब्जी खरीदते डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक। स्रोत- सोशल मीडिया
विज्ञापन
केपी तिवारी
विज्ञापन

बाराबंकी। डिप्टी सीएम बृजेश पाठक शनिवार को बाराबंकी में ऐसे देसी रंग में उतरे कि कार्यकर्ताओं से लेकर किसानों तक सबका दिल जीत ले गए। मंच पर नहीं, लोगों के बीच खड़े होकर बोले...हम भाषन देवै नहीं, आप सबके बीच बात करै आएन हैं...। और बस, इसी एक वाक्य ने माहौल में ऐसा विद्युत संचार किया कि बूथ प्रबंधन से लेकर एसआईआर तक कार्यकर्ताओं में जोश उफान पर दिखा। सड़क किनारे सब्जी खरीदने से लेकर गांव-गांव कुंडी खटखटाकर मतदाता जागरूक करने तक, पाठक का चार घंटे का दौरा चर्चा का विषय बन गया।
शुक्रवार को चार घंटे जिले में बिताने के दौरान उनके भाषाई व्यवहार का असर जाने के बाद भी दिखा। अवधी में हालचाल, मतदाता बनने के टिप्स की नकल कार्यकर्ता बाद तक करते रहे। कइयों ने तो रील बना डाली। उत्साह का आलम ये था कि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उनके स्वागत के लिए बुके और माला लिए आने से लेकर जाने तक आतुर दिखे। पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की बैठक के बाद हरख कस्बे में सड़क किनारे किसानों की सब्जी की दुकानों पर जमकर खरीदारी की। इस दौरान उनके साथ प्रदेश के महामंत्री संजय राय, मंत्री सतीश शर्मा मौजूद रहे। दुकानदार भी समझ नहीं पा रहे थे कि आखिर एक नेता को हमारी भाषा और सब्जी की इतनी पहचान कैसे हुई। मोलभाव किया पैसे दिए और चले गए। जाते-जाते डिप्टी सीएम कह गए कि ये किसानों की सब्जी है। यही तो आत्मनिर्भर भारत का प्रमाण है, क्योंकि यही बेचकर उनके परिवार चलते हैं। इसके बाद नानमऊ के बूथ संख्या 271 और 272 पर घर-घर जाकर मतदाताओं की कुंडी खटखटाई। दरवाजे पर पहुंचते ही बोले... काका हम आय गइन... का हाल चाल है। लोग इस भाषा व्यवहार के मुरीद बन गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आशीर्वाद लिया और श्रद्धांजलि भी दी
डिप्टी सीएम क्रिकेटर आरपी सिंह के गांव बला का पुरवा पहुंचे जहां श्रीमदभागवत कथा में शामिल हुए आशीर्वाद लिया और उसके बाद सीधे हैदरगढ़ विधायक दिनेश रावत के गांव गुलामाबाद पहुंचे, जहां उनके भाई की मृत्यु पर शोक संवेदना जताई। इस दौरान ब्रजेश पाठक हर रूप में दिखे। कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद और किसानाें तथा संवाददाताओं से सीधी मुलाकात कर अपनी छाप छोड़ने में सफल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें