फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: कल से 60 केंद्रों पर होगी गेहूं खरीद

Fri, 31 Mar 2023 01:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। जिले में एक अप्रैल से गेहूं की खरीद शुरू होगी। इसके लिए 60 केंद्र बनाए गए हैं। मगर गेहूं की खरीद हो पाएगी, इस पर संशय बना हुआ है। क्योंकि शासन की ओर से घोषित समर्थन मूल्य से बाजार का भाव कहीं ज्यादा है। ऐसे में सरकारी केंद्रों पर गेहूं आने के आसार कम नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन



शासन ने गेहूं का समर्थन मूल्य 2125 रुपये प्रति क्विंटल घोषित कर रखा है, जबकि खुले बाजार में यही गेहूं 2300 रुपये प्रति क्विंटल की दर से बिक रहा है। ऐसे में सरकारी केंद्रों पर गेहूं आएगा, इसके आसार कम नजर आ रहे हैं। लेकिन विभाग ने गेहूं खरीद को लेकर तैयारियां पूरी होने का दावा करते हुए कहा है कि इस बार खाद्य विभाग की ओर से मंडी में तीन, सफदरगंज मंडी में दो, हैदरगढ़ मंडी में दो, इसके अलावा देवा, हरख, फतेहपुर, कुर्सी, बुढ़वल, सूरतगंज, सिरौलीगौसपुर, टिकैतनगर, भिटरिया, दरियाबाद, सिद्धौर, त्रिवेदीगंज और हैदरगढ़ एट हुसैनाबाद में एक-एक केंद्र खोल गए हैं।


इसी प्रकार पीसीएफ ने सेमरावां, रामपुर, मोहम्मदपुर उपाध्याय, बनीकोडर, मथुरा नगर, अरुवा, जुलाहटी मोहल्ला, बसारी, केसरई, मधवा जलालपुर, पिपरी मोहार, सुढि़यामऊ, रामनगर, शेषपुर, अलीपुर, सरैया, मदनपुुर, मसौली, सफदरगंज, तेजवापुर, कैथी सरैया, सैहारा, मुबारकपुर में गेहूं खरीद केंद्र खोले हैं। वहीं पीसीयू ने मामापुर कुसुम्भा, कस्बा इचौली, सादुल्लापुर, छंदवल, मथुरानगर, उदईमऊ़, नसीपुर, कोठी, उस्मानपुर, सरायचांदू, पेचरुवा, हैदरगढ़, बलाखेड़ा, कोलहदा में गेहूं खरीद केंद्र खोले हैं। इसके अलावा यूपीएसएस ने मवइया मझिगवां, भिलवल, बड़नपुर तथा भारतीय खाद्य निगम ने हैदरगढ़ में गेहूं खरीद केंद्र खोले हैं। अभी तक महज 450 किसानों ने ही पंजीकरण कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



जिला खाद्य विपणन अधिकारी रमेश कुमार ने बताया कि केंद्रों पर जो भी कमियां हैं, उन्हें तत्काल दूर करने के निर्देश सभी केंद्र प्रभारियों को दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें