फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: एक अप्रैल से 60 केंद्रों पर होगी गेहूं खरीद

Mon, 27 Mar 2023 01:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। जिले में एक अप्रैल से 60 केंद्रों पर गेहूं की खरीद की जाएगी। इसको लेकर विभाग ने सभी तैयारियां पूरी होने का दावा किया है। विभाग का कहना है कि केंद्र प्रभारियों की तैनाती कर दी गई है। बोरे और पैसों की व्यवस्था करा दी गई है, जो कमियां रह गई हैं उन्हें निर्धारित समय से पहले दूर करने के निर्देश सभी केंद्र प्रभारियों को दिए गए हैं।
विज्ञापन



जिला खाद्य विपणन अधिकारी रमेश कुमार ने बताया कि जिले में गेहूं खरीद को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अभी तक 60 खरीद केंद्र खोले गए हैं, जिनके माध्यम से गेहूं की खरीद की जाएगी। केंद्रों की संख्या अभी और बढ़ सकती है। बताया कि पिछले वर्ष 64 केंद्र खोले गए थे। इस वर्ष भी उतने ही केंद्र खोलने की तैयारी चल रही है। इसके लिए गेहूं खरीद में लगी एजेंसियों से प्रस्ताव मांगे गए हैं।


बताया कि खरीद केंद्रों पर प्रभारियों की तैनाती कर दी गई है। बोरे और पैसों की व्यवस्था भी करा दी गई है। बताया कि शासन ने इस बार गेहूं का समर्थन मूल्य 2125 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया है, इसी दर पर गेहूं की खरीद की जाएगी। सभी केंद्र प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि जो कमियां रह गई हैं, वह निर्धारित समय से पहले दूर कर ली जाएं, जिससे क्रय केंद्रों पर गेहूं लेकर आने वाले किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें