फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: 12 घंटे खुलेंगे गेहूं क्रय केंद्र

Sun, 23 Mar 2025 01:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। किसानों के हितों को देखते हुए सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक गेहूं खरीद केंद्र खुले रहेंगे। यहीं नहीं, ये केंद्र अब अवकाश के दिन भी खुलेंगे। इसे लेकर शासन से निर्देश जारी किए जाने के बाद संगठनों ने इसका विरोध भी शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


जिले में गेहूं खरीद के लिए इस बार 93 क्रय केंद्र खोले गए हैं लेकिन खरीद के लिए जारी नीति में इस बार कई बदलाव किए गए हैं। इस बार खरीद केंद्रों को सुबह आठ से रात आठ बजे तक खोलने के निर्देश जारी किए गए हैं। इसके अलावा अवकाश के दिन भी क्रय केंद्र खोले जाने का निर्देश है, इसका विरोध शुरू हो गया है।

शासन का मानना है कि इससे किसानों को सुविधा होगी और वे आसानी से निकट के क्रय केंद्र पर अपने उत्पाद बेच सकेंगे। इसी को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है क्योंकि बाजार में गेहूं का मूल्य 2850 रुपये प्रति क्विंटल है जबकि सरकारी मूल्य 2425 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन


जब तक बाजार भाव में गिरावट नहीं आएगी, तब तक सरकारी केंद्रों पर गेहूं आने की उम्मीद काफी कम दिख रही है। केंद्र प्रभारी किसानों से संपर्क भी कर रहे हैं फिर भी किसान कोई रुचि नहीं दिखा रहे हैं। प्रभारी जिला विपणन अधिकारी अनूप वर्मा ने बताया कि शासन द्वारा जारी निर्देशों से सभी केंद्र प्रभारियों को अवगत कराते हुए इसका पूरी तरह से अनुपालन करने के आदेश दिए गए हैं।

संगठनों ने शुरू किया विरोध
यूपी फूड सिविल एंड सिविल सप्लाइज इंस्पेक्टर एसोसिएशन ने इसका विरोध किया है। प्रांतीय अध्यक्ष अयोध्या प्रसाद सिंह ने प्रमुख सचिव खाद्य तथा रसद को भेजे गए पत्र में लिखा है कि विभाग में करीब 20 प्रतिशत महिलाएं केंद्र प्रभारी हैं। रविवार और सार्वजनिक अवकाश के अलावा 12 घंटे केंद्र खोलने के आदेश को निरस्त किया जाना आवश्यक है ताकि सभी कर्मचारी पूरे मनोयोग से खरीद का काम कर सकें। उधर भारतीय खाद्य निगम कर्मचारी संघ ने भी इस आदेश को लेकर असंतोष जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें