फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसकी नजर लग गई हमारे सिद्धौर को

Mon, 31 Aug 2015 12:00 AM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
लोगों का कहना है कि सद्भावना व भाई-चारे के साथ मिल-जुल कर रहने वाले इस कस्बे पर किस की नजर लग गई। घटना के दौरान हुई आगजनी व तोड़फोड़ में हजारों रुपये नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है, जबकि तीन दिनों से बाजार न खुलने से हर किसी को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


सिद्धौर कस्बा पहुंचते ही यहां के प्रसिद्ध सिद्धेश्वर मंदिर के पास राजेंद्र प्रसाद की मिठाई की दुकान लगी मिलती है। राजेंद्र ने बताया कि भइया रक्षाबंधन पर बिक्री के लिए हजारों रुपये की मिठाई बनाई थी पर बवाल होने के चलते एक पैसे की भी बिक्री नहीं हुई कहा अब तो सब सड़ने की कगार पर है।

यहां पर ही पान की दुकान खोले बैठे रामनाथ आपस में बात कर रहे थे कि सिद्धौर में हमेशा लोग एक दूसरे से घुल मिल कर रहे है पर पता नहीं इस बार क्या हो गया कि आपस में इस तरह का विवाद हो गया है।
विज्ञापन


कस्बे के अंदर किराना की दुकान खोले मिले मोहम्मद साहिल का कहना है कि बवाल चंद लोगों की देन है और इसका खामियाजा हर किसी को भुगतना पड़ रहा है। कहा दो दिन बाद जब आज हालात सामान्य दिखे तो दुकान खोली है।

यहां के ही रहने वाले आरिफ कहते है कि हम लोग आपस में बातें कर विवाद को सुलझाने में लगे हैं। नागरिकों ने अपील की कि कोई भी अफवाह पर ध्यान न दे और एकता बनाए रखे आपस में भिड़ने से सिर्फ हम गरीबों का नुकसान ही होना है। राजनीति करने वालों की देन है कि आज यहां ऐसी स्थिति बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें