फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: रोते हुए मां बोली... मेरे हुजैफा को बुला दो, मेरी हाजरा को लौटा दो

Sat, 08 Aug 2026 01:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
दरियाबाद। गुलचप्पा कला गांव में अभागे मोहम्मद मुस्लिम के आंगन में अब सिर्फ वीरानी का पहरा है। जहां कल तक हुजैफा की तुतलाती बोली और हाजरा बानो की चुलबुली हंसी से घर महकता था, वहां आज सिर्फ पथराई आंखें और सीना पीटती मां शबनम की चीत्कारें सुनाई दे रही हैं। बहते आंसुओं के बीच मां बस एक ही रट लगाए है, मेरे हुजैफा को बुला दो... मेरी हाजरा को लौटा दो...।
विज्ञापन

शबनम ही नहीं बल्कि पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। ढांढ़स बंधाने पहुंचे ग्रामीणों के पास भी सांत्वना के लिए शब्द कम पड़ गए हैं। आंगन में बिखरे बच्चों के टूटे खिलौने उस भयावह मंजर की गवाही दे रहे हैं, जिसने हंसते-खेलते परिवार की खुशियों को पल भर में मलबे के नीचे दफन कर दिया। गांव की इस खामोशी में एक ऐसा दर्द छिपा है, जो पत्थर दिल इंसान की भी आंखें नम कर दे।
g देर रात भाई-बहन का हुआ अंतिम संस्कार : बृहस्पतिवार सुबह करीब 7:30 बजे कलीम के अहाते की दीवार एक ही परिवार के पांच बच्चों पर गिर गई थी। हादसे में मुस्लिम के बेटे हुजैफा (7) और बेटी हाजरा बानो (11) की मौत हो गई थी। मुस्लिम के भाई सलमान का बेटा और बेटी, मन्नान का बेटा घायल हो गया था। बृहस्पतिवार देर शाम हुजैफा और हाजरा के शव गांव पहुंचे।
विज्ञापन

रात में ही कर्बला में दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दौरान पूरा गांव वहां मौजूद रहा। हादसे में घायल सलमान के पुत्र हस्सान (8) का उपचार लखनऊ के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। सलमान की पुत्री हानिया (4) का घर पर जबकि मन्नान के पुत्र अदनान (14) का इलाज रुदौली सीएचसी में चल रहा है।
g सांत्वना देने पहुंचे राज्यमंत्री : खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री व दरियाबाद विधायक सतीश चंद्र शर्मा शुक्रवार दोपहर मुस्लिम के घर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार को सांत्वना दी और जल्द आर्थिक मदद दिलाने का आश्वासन दिया। एसडीएम बृजेंद्र उपाध्याय ने बताया कि आर्थिक मदद की प्रक्रिया चल रही है। उधर, सपा नेता अरविंद सिंह गोप भी शुक्रवार को दरियाबाद के गुलचप्पा कला गांव पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात की और ढाढ़स बंधाते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें