फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन की पाबंदियों के बीच हुआ विवाह

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। लॉकडाउन की पाबंदियों के बीच रामनगर क्षेत्र में रविवार रात चंद बरातियों की मौजूदगी में एक विवाह संपन्न हुआ। दूल्हा-दुल्हन ने मास्क लगाकर सात फेरे लिए। तीन माह पहले तय हुई शादी में दोनों पक्ष के चंद लोग ही शामिल हो सके। उन्होंने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया।
विज्ञापन

ग्राम मधवा जलालपुर निवासी भुल्लन दुबे का विवाह तीन माह पहले सीतापुर जनपद के रसूलापुर निवासी स्व. सुन्दर शुक्ला की बेटी सलोनी के साथ तय हुआ था। दोनों पक्षों के लोग शादी समारोह की तैयारी में जुटे थे कि मार्च में लॉकडाउन हो गया। इसके बाद भी दोनों पक्ष के लोगों ने शादी की तारीख आगे नहीं बढ़ाई। उन्होंने सादगी के साथ शादी कराने का निर्णय लिया। सीतापुर जनपद रेड में होने के चलते रविवार की शाम कन्या पक्ष के लोग यहां लड़के वालों के घर आ गए। पुरोहित ने रीति-रिवाज के साथ विवाद संपन्न कराया। दूल्हा-दुल्हन ने मास्क लगा कर सात फेरे लिए। बरातियों में महज पांच लोग शामिल हुए। कन्या पक्ष से लड़की के भाई राजेश शुक्ला, रिश्तेदार अवधेश व रमेश तिवारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें