फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूंदाबांदी के बाद बढ़ी उमस से परेशान हुए लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। मौसम का मिजाज बदला, आसमान पर बादल छाए और बूंदाबांदी भी हुई लेकिन झमाझम बारिश नहीं हुई जिससे उमस काफी ज्यादा बढ़ गई। इससे हर कोई परेशान दिखाई दिया। हालांकि कई तहसीलों में बारिश हुई लेकिन शहर में बारिश न होने से लोग उमसभरी गर्मी से खासे परेशान रहे।
विज्ञापन

शनिवार सुबह तेज धूप रही। इसके बाद मौसम में बदलाव शुरू हो गया और आसमान पर बादल छाने के साथ ही बूंदाबांदी शुरू हो गई। बादलों को देख ऐसा लग रहा था कि अभी झमाझम बारिश होगी और उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। पूरे दिन रुक-रुककर बूंदाबांदी होती रही जिससे उमस और ज्यादा बढ़ गई।
इससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं फतेहपुर समेत कई तहसीलों में अच्छी बारिश होने से किसानों ने जहां राहत की सांस ली है वहीं उमसभरी गर्मी से काफी हद तक राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार पुरवा हवा चलने से बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश होने की संभावना है। झमाझम बारिश के आसार अभी दिखाई नहीं दे रहे हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें