हैदरगढ़ बछरावां मार्ग पर बाबा पुरवा के पास गड्ढे में भरा पानी।
पोखरा। हैदरगढ़-बछरावां मार्ग पर बाबा का पुरवा के पास पंप के सामने सड़क पर बने गड्ढों में पानी भरने से राहगीरों को परेशानी हो रही है। बांदा-बहराइच स्टेट हाईवे होने के कारण इस मार्ग से रोज बड़ी संख्या में भारी वाहन गुजरते हैं। इससे गड्ढे लगातार बढ़ते जा रहे हैं। सड़क की खराब स्थिति से दोपहिया और छोटे वाहनों को निकलने में दिक्कत होती है। कई वाहन चालक हादसे का शिकार भी हो चुके हैं। ग्रामीणों ने पीडब्ल्यूडी से सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है।