त्रिवेदीगंज। लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर मंगलवार शाम जौरास गांव के चौकीदार राजकुमार बाइक की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना लोनीकटरा के छंदरौली कट के पास हुई थी। राजकुमार (40) पैदल भिलवल चौराहे से अपने घर की ओर जा रहे थे। उन्हें तुरंत सीएचसी त्रिवेदीगंज ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।