बाराबंकी। एक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में फरार दो आरोपियों के घर पर पुलिस ने बृहस्पतिवार को कुर्की की कार्रवाई की। शहर कोतवाल पंकज सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर बदोसराय क्षेत्र के अमनियापुर गांव निवासी मनीष दीक्षित व सुनील दीक्षित की संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई की गई। दोनों के घर का सामान जब्त कर लिया है। मनीष व सुनील दीक्षित के खिलाफ वर्ष 2019 में शहर में एक किशोरी के साथ दुष्कर्म करने का केस दर्ज किया गया था। इस केस में दोनों आरोपी फरार चल रहे हैं। हाजिर न होने पर कोर्ट ने दोनों की संपत्ति कुर्क करने का आदेश दिया था।