फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजधानी में पढ़ना चाहती है नाबालिग रेप पीड़िता

Tue, 29 Dec 2015 11:18 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
नाबालिग रेप पीड़िता और उसका परिवार धीरे-धीरे ही सही अब मानसिक व सामाजिक दंश से उबर रहा है। बाराबंकी की रहने वाली पीड़िता के परिवार ने पिछला सब कुछ भुलाकर सुखद भविष्य की ओर पहला कदम मंगलवार को बढ़ाया। उसके पिता ने लखनऊ के बीएसए के यहां आवेदन किया है। नाबालिग के पिता की इच्छा है कि वह राजधानी में रहकर पढ़ाई करे।
विज्ञापन


आवेदन करने के बाद पिता के साथ आए उनके वकील किस्मत अली ने बताया कि बच्ची के बेहतर भविष्य के लिए राजधानी के एक स्कूल में प्रवेश दिलाने का अनुरोध बीएसए से किया है। व्यस्तता के चलते बीएसए नहीं मिल सके, लेकिन एप्लीकेशन ले ली गई है।

पिता ने कहा कि, उम्मीद है कि नए साल में बच्ची के लिए नई शुरुआत होगी। गौरतलब है कि हाईकोर्ट ने तीन नवंबर को जो फैसला सुनाया था, उसमें ये भी कहा था कि पीड़िता जहां चाहे, उसे एडमीशन मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें