फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: कई किलोमीटर चले पैदल तब मिली बस, बेहाल दिखे यात्री

Wed, 25 Sep 2024 04:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। सीएम के आगमन को लेकर सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम रहे। मंगलवार सुबह से ही सुरक्षा के मद्देनजर रूट डायवर्जन से बसों का आवागमन प्रभावित रहा जिससे यात्रियों को कई किलोमीटर पैदल यात्रा करनी पड़ी।
विज्ञापन

तेज धूप के बीच पैदल चलते समय रास्ते में पानी तक नहीं मिला जिससे यात्रियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। हैदरगढ़ व रामनगर जाने के लिए नए बस स्टेशन से बसों का संचालन कराया। लेकिन नए बस स्टेशन तक पहुंचने में यात्रियों को पसीना बहाना पड़ा। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से जुड़े रूट पर आवागमन रोकने के लिए रूट डायवर्जन किया गया। मंगलवार सुबह देवा रोड स्थित बस स्टेशन पर पर्याप्त संख्या में बसें होने के बावजूद यात्रियों की संख्या कम रही। इस कारण दोपहर से पहले ही बसों के संचालन स्थान में बदलाव कर दिया गया। हैदरगढ, रामनगर व लखनऊ की ओर जाने वाली बसों का संचालन नए बस स्टेशन से कराया गया।
जो यात्री लखनऊ से बाराबंकी आए उन्हें रास्ते में अथवा नए बस स्टेशन पर उतारा गया। रूट डायवर्जन के कारण लोगों को गंतव्य तक पहुंचने के लिए साधन नहीं मिल रहे थे। प्रतिबंध के चलते वाहन शहर के अंदर मुख्य मार्ग पर नहीं आ पा रहे थे। इससे यात्रियों को कई किलोमीटर पैदल चलना पड़ा। तेज धूप से बेहाल यात्री पानी की तलाश करते दिखाई दिए। रूट डायवर्जन के चलते कंपनी बाग से छाया चौराहा होते हुए निबलेट, धनोखर मार्ग पर वाहनों का दबाव अधिक रहा।
विज्ञापन

एआरएम सुधा ने बताया कि बसों के आवागमन की जानकारी देने के लिए कर्मचारियों की सुबह से ही ड्यूटी लगा दी गई थी जो यात्रियों को जानकारी दे रहे थे। बसों का संचालन देवा रोड बस स्टेशन व नए बस स्टेशन से कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें