फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल में वेटर की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। शहर के एक होटल में काम करने वाले वेटर की मंगलवार रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जिस होटल के वेटर की मौत हुई है वह एक भाजपा के पूर्व एमएलसी का बताया जा रहा है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक शहर कोतवाली क्षेत्र के ओबरी स्थित रॉयल रिलाइट होटल में वेटर का काम करने वाले अंकित विश्वकर्मा (20) पुत्र भूपेश निवासी ग्राम धौरहरा थाना घुंघटेर की मंगलवार रात होटल में ही अचानक तबीयत बिगड़ गई।
होटल के कर्मचारियों ने अंकित को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता ने बताया कि अंकित कई दिन बाद होटल में काम करने के लिए दो दिन पहले गया था। पिता ने बेटे की मौत संदिग्ध हालात में होने की बात कहते हुए पुलिस से जांच की मांग की है। एएसपी आरएस गौतम ने बताया कि पीएम रिपोर्ट में मौत का कारण पता लगने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें