फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरों से वोट डाल गदगद हुए बुजुर्ग व दिव्यांग मतदाता

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। जिले की छह विधानसभा सीटों पर बुजुर्ग एवं दिव्यांग मतदाताओं के पोस्टल बैलेट से वोट डालने की प्रक्रिया शुरू हो गई। पहली बार घर बैठे वोट डालने को मिले मौके से इन मतदाताओं में काफी उत्साह देखा गया। टीम के घर पहुंचते ही ये मतदाता खुश हो गए और अपने मताधिकार का प्रयोग किया। पारदर्शिता के लिए प्रत्येक मतदान दल पर एक माइक्रो ऑब्जर्वर की तैनाती की गई थी। मतदान प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई गई। घर बैठे मतदान करने के लिए कुल 980 मतदाताओं ने आवेदन किया था। इनमें 610 बुजुर्ग और 370 दिव्यांग मतदाता शामिल हैं।
विज्ञापन

चुनाव के दौरान बुजुर्ग एवं दिव्यांग मतदाता अपने बूथ पर जाकर अन्य मतदाताओं की तरह ही वोट डालते आए हैं, लेकिन इस बार निर्वाचन आयोग ने 80 साल से अधिक आयु के बुजुर्ग एवं दिव्यांग मतदाताओं के लिए घरों पर ही पोस्टल बैलेट से वोट डालने का मौका दिया। इसके लिए मतदाताओं से प्रपत्र भरवाए गए। जिले में 39 हजार 271 बुजुर्ग और 19 हजार 200 दिव्यांग मतदाता हैं।
इनमें से 610 बुजुर्ग और 370 दिव्यांग मतदाताओं ने पोस्टल बैलेट की सुविधा मांगी थी। इनके घरों पर शुक्रवार को मतदान टीमों ने पहुुंचकर मतदान कराया। टीमें पोस्टल बैलेट, मतपेटिका के साथ इन मतदाताओं के घरों पर पहुंची तो वहीं मतदाताओं ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग करने में खासी दिलचस्पी दिखाई। इस दौरान किसी बुुजुर्ग ने जमीन में तो किसी ने चारपाई पर बैठ कर वोट डाला। जो चिह्नित मतदाता शुक्रवार को घरों पर नहीं मिले उन्हें अब सोमवार यानी 21 फरवरी को मतदान करने का अंतिम मौका मिलेगा।
विज्ञापन

सुरक्षा के किए गए इंतजाम
दिव्यांग एवं बुजुर्ग मतदाताओं के लिए पोस्टल बैलेट से मतदान के लिए सुरक्षा के भी पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। पोलिंग टीम के साथ पुलिस की भी व्यवस्था की गई है, ताकि मतपेटिका एवं मतपत्र सुरक्षित रह सकें। वहीं मतदान की पारदर्शिता के लिए भी टीम के साथ एक वीडियोग्राफर को भी तैनात किया गया है। वीडियोग्राफर द्वारा मतदाता के मतदान डालने से लेकर मतपेटिका में मतपत्र डालने तक की वीडियो बनाई जा रही है।
बैलेट पेपर को डबल लिफाफे में किया जा रहा पैक
बुजुर्ग एवं दिव्यांग मतदाता द्वारा डाले गए वोट का पता मतगणना से पूर्व किसी का न चल सके इसके लिए भी इंतजाम किए गए हैं। मतपत्र को पहले एक छोटे लिफाफे में पैक किया जा रहा है। इसके बाद इस लिफाफे को बड़े लिफाफे में पैक करने के बाद मतपेटिका में डाला जा रहा है।
विधानसभावार गठित मतदान दल की संख्या
266-कुर्सी--06
267-रामनगर--07
268-बाराबंकी--03
269-जैदपुर--04
270-दरियाबाद--05
272-हैदरगढ़-- 05
कुल-- 30
चिह्नित बुजुर्ग व दिव्यांगों के घर जाकर मतदान दल द्वारा पोस्टल बैलेट से मतदान कराया गया है। टीमें देर शाम तक लौटी हैं। मतदान संख्या का मिलान के बाद कुल मतदान की स्थिति पता चलेगी।
विज्ञापन

-बालेंदु द्विवेदी, प्रभारी अधिकारी, डाक मतपत्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें