फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाता सूची का देर शाम हुआ अंतिम प्रकाशन

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर शुक्रवार की देर शाम प्रशासन द्वारा मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन तो कर दिया गया लेकिन फतेहपुर तहसील छोड़ अन्य तहसीलों और ब्लॉकों पर मतदाता सूची नहीं पहुंच सकी। ऐसे में मतदाता अपना नाम देखने के लिए चक्कर लगाते रहे। वहीं कलेक्ट्रेट स्थित पंचायत के निर्वाचन कार्यालय में अंतिम दौर तक फीडिंग का कार्य होता रहा। जिसमें 56 हजार नए मतदाताओं के नाम बढ़ाए गए हैं।
विज्ञापन

राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित तिथि पर शुक्रवार की शाम प्रशासन द्वारा ग्राम पंचायतों की मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है लेकिन फतेहपुर तहसील को छोड़ दे तो अन्य तहसील और ब्लॉकों में मतदाता सूची नहीं पहुुंच सकी है।
निर्धारित तिथि को लेकर कई मतदाता इस कड़ाके की ठंड में ब्लॉक और तहसील में पूरे दिन डटे रहे। लोगों ने कहा कि कर्मचारियों द्वारा बताया कि अभी मतदाता सूची उपलब्ध नहीं हो सकी है। उधर निर्वाचन कार्यालय में अंतिम दौर तक मतदाता सूची की फीडिंग होती रही। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक, जहां 56 हजार 80 नए वोटर शामिल हुए हैं। वहीं 19 हजार लोगों के नाम काटे गए हैं।
विज्ञापन

देखने को नहीं मिली मतदाता सूची
फतेहपुर विकास खंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत बसारा निवासी सतीश सिंह ने बताया कि वह आज तहसील में अपने गांव की मतदाता सूची देखने आए थे लेकिन कर्मचारियों ने बताया कि देर शाम प्रकाशन हुआ है। शनिवार को सूची देखने के लिए ब्लॉक और तहसील पर उपलब्ध रहेगी।
ठंड में पूरे दिन किया इंतजार
सिरौलीगौसपुर ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत खजुरिहा के मतदाता हंसराज यादव ने कहा कि वह सुबह ही ब्लॉक पर वोटर लिस्ट देखने के लिए गए थे। काफी इंतजार के बाद वहां से तहसील जाने के लिए कहा गया। जहां पर जानकारी मिली की अभी मतदाता सूची नहीं मिली है। अगले दिन देखने को मिलेगी।
विज्ञापन

पंचायत की मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। करीब 56 हजार नए वोटर शामिल हुए हैं। शनिवार को सूची तहसील और ब्लॉकों पर पहुंचेगी।
-डॉ. राजेेेश कुमार, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें