फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

23 चरणों में होगी मतगणना, दोपहर तक मिल जाएगा जैदपुर को विधायक

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। विधानसभा सीट जैदपुर के लिए उपचुनाव की मतगणना गुरुवार को नवीन मंडी परिसर में सुबह आठ बजे से शुरू होगी। दोपहर दो बजे तक परिणाम घोषित होने के साथ ही जैदपुर को नया विधायक मिल जाएगा। मतगणना बीस टेबल पर की जाएगी।
विज्ञापन

इसके लिए सौ कर्मचारियों को लगाया गया है। 23 चरणों में गिनती पूरी की जाएगी। सुरक्षा के लिए केंद्रीय सुरक्षा बल तैनात किया गया है। डीएम और प्रेक्षक की मौजूदगी में मतगणना होगी।
बुधवार को पूरे दिन लोग इस बात का कयास लगाते रहे कि कल जीत का सेहरा किस के नाम बंधेगा। उधर राजनीतिक दलों के उम्मीदवारों ने मतगणना एजेंट बनाकर उन्हें बारीकियां समझा दी हैं। मतगणना के हर चरण का ब्योरा आयोग तक पहुंचाने के लिए मतगणना स्थल पर ही कंट्रोल रूम बनाया गया है।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी और प्रभारी अधिकारी कार्मिक व प्रशिक्षण मेधा रूपम ने बताया कि दोपहर दो बजे तक परिणाम की घोषणा की जा सकती है। मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू की जाएगी। सभी चक्रों में ईवीएम के मतों का मिलान वीवी पैट की पर्चियों से कराकर सत्यापन किया जाएगा।
प्रत्येक टेबल पर चार-चार कर्मचारियों को लगाया गया है। बीस टेबलों पर मतगणना कराने की तैयारी की गई है। नवीन मंडी स्थल में सुरक्षा के लिए एक केंद्रीय सुरक्षा बल और पीएसी तैनात है। स्थानीय पुलिस भी पर्याप्त तादात में ड्यूूटी पर लगाई गई है।
सभी दलों के प्रतिनिधियों को आयोग के निर्देशों से अवगत करा दिया गया है। दो लाख 22 हजार 297 मतों की गिनती होनी है। नवीन मंडी में ही स्ट्रांग रूम बनाकर ईवीएम वहीं रखी गई हैं।
मतगणना एजेंट और पास धारकों को छोड़ कर दो सौ मीटर की परिधि में अन्य किसी का भी प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। आयोग के निर्देशों के अनुसार विजयी प्रत्याशी के जुलूस निकालने पर रोक रहेगी। इस दौरान गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
23 चरणों में होने वाली मतगणना की हर चरण की गिनती का ब्योरा निर्वाचन आयोग को भेजने के लिए नवीन मंडी परिसर में ही कंट्रोल रूम तैयार किया गया है। यहां से सीधे आयोग को हर चरण का डाटा भेजा जाएगा। कंट्रोल रूम की जिम्मेेदारी ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर धर्मेंद्र उपाध्याय को दी गई है। इसके अलावा कई अन्य कर्मचारियों को भी लगाया गया है।
मतगणना को लेकर डीएम डॉ. आदर्श सिंह एडीएम संदीप गुप्ता और एसडीएम अभय पांडेय ने बुधवार शाम मतगणना स्थल का जायजा लिया। उन्होंने शेड नंबर 14 स्थित मतगणना स्थल, कंट्रोल रूम, मीडिया सेंटर के साथ ही प्रवेश द्वार का निरीक्षण किया। इस दौरान कमियां दिखने पर उसे तत्काल सुधारने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
भाजपा के अंबरीश रावत, कांग्रेस के तनुज पुनिया, बसपा के अखिलेश आंबेडकर, सपा के गौरव रावत के अलावा पीस पार्टी के कैलाश नाथ, समदर्शी समाज पार्टी के सुरेश रावत और नागरिक एकता पार्टी के हरिनंदन सिंह के भाग्य का फैसला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें