फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: विश्वकर्मा स्पोर्टिंग क्लब बना चैंपियन

Sun, 18 Feb 2024 02:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। केडी सिंह बाबू स्टेडियम में शनिवार को प्रथम स्व. भवानी प्रसाद पाठक मेमोरियल ओपन पुरुष फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला हुआ, जिसमें विश्वकर्मा स्पोर्टिंग फुटबॉल क्लब की टीम 2-1 से जीत कर चैंपियन बनी।
विज्ञापन



फाइनल मैच विश्वकर्मा स्पोर्टिंग फुटबॉल क्लब और सुभाष स्पोर्टिंग फुटबॉल क्लब के बीच खेला गया।। पहला हाफ शुरू होते ही सुभाष स्पोर्टिंग फुटबॉल क्लब के खिलाड़ियों ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया। मैच शुरू होते ही सुभाष स्पोर्टिंग फुटबॉल क्लब ने विपक्षी टीम पर गोल करने के कई प्रहार किए गए और सफलता भी मिली। खेल के 18वें मिनट में सुभाष स्पोर्टिंग फुटबॉल क्लब के खिलाड़ी अर्जुन ने एक गोल कर टीम को 1-0 से आगे किया।

खेल में रोमांच तब देखने को मिला, जब विश्वकर्मा स्पोर्टिंग फुटबॉल क्लब के खिलाड़ी आकाश कनौजिया ने खेल के 22वें मिनट मे विपक्षी टीम पर गोल कर मैच को बराबरी पर ला दिया। दूसरा हाफ शुरू होते ही विश्वकर्मा स्पोर्टिंग फुटबॉल क्लब ने एक बार फिर जोर मारना शुरू किया। अच्छे तालमेल के चलते खेल के 38वें मिनट में विश्वकर्मा स्पोर्टिंग फुटबॉल क्लब के खिलाड़ी रवि तिवारी के शानदार पास से फिर आकाश कनौजिया ने एक गोल कर अपनी टीम को 2-1 से बढ़त दिला दी।
विज्ञापन


खेल के दौरान सुभाष स्पोर्टिंग फुटबॉल क्लब के खिलाड़ियों ने विपक्षी टीम पर गोल करने के कई प्रहार किए गए, परंतु विपक्षी टीम की रक्षापंक्ति को नहीं भेद सके और समय समाप्त हो गया। विश्वकर्मा स्पोर्टिंग फुटबॉल क्लब इस प्रतियोगिता का विजेता बना। अयोध्या फुटबॉल संघ के अध्यक्ष अमित पाठक ने विजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस मौके पर मंजीत सिंह धामी, राकेश वर्मा, गोविंद पाठक शैलेंद्र प्रताप सिंह, जिमी, अभय राज सिंह, प्रभात सिंह, अमित सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें