फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देव शिल्पी से मांगा हुनरमंद होने का आशीष

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। देव शिल्पी व यंत्र निर्माता-अधिष्ठाता भगवान विश्वकर्मा की जयंती मंगलवार को धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर कारीगरों व कर्मचारियों ने विश्वकर्मा की पूजा कर हुनरमंद बनने का आशीष मांगा। कहीं लोकगीत व भजन तो कहीं पूजा-अर्चना के साथ हवन, तो कहीं सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। जगह-जगह हुए हवन से वातावरण महक उठा।
विज्ञापन

शहर के लखपेड़ाबाग स्थित विश्वकर्मा मंदिर में पूजा अर्चना हुई। रामचरित मानस अखंड पाठ के समापन के बाद विश्वकर्मा कथा व यज्ञ के बाद भंडारे हुआ। इसके बाद लोकगायक जमुना प्रसाद कनौजिया ने गीत प्रस्तुत कर सभी का मन जीत लिया। नगरपालिका के जलकल विभाग में चेयरमैन शशि श्रीवास्तव की अगुवाई में कल-पुर्जों की पूजा कर सुंदरकांड पाठ किया गया। हवन पूजन के बाद प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर ईओ वीके श्रीवास्तव, जलकल अभियंता बीके श्रीवास्तव, सभासद आदि मौजूद रहे।
धनोखर स्थित विद्युत शिकायत केंद्र पर विश्वकर्मा भगवान की मूर्ति स्थापना कर पूजा अर्चना कर मिष्ठान वितरण किया गया। अधिशासी अभियंता आरके मिश्र ने विश्वकर्मा जी का मंत्रोच्चार के साथ तिलक व पूजन वंदन व हवन किया। इस मौके पर एसडीओ अंबिका प्रसाद, अमन तिवारी, शैलेंद्र यादव, केके सिंह आदि मौजूद रहे। इसके बाद शाम को रिंकी तिवारी कानपुर व लालचंद्र दीक्षित महोबा के बीच जवाबी कीर्तन हुआ।
विज्ञापन

वाहन चालक संघ ने विकास भवन में भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना की। जिसमें विकास भवन के कर्मचारियों और अधिकारियों ने हिस्सा लिया। वाहन चालक संघ के जिला अध्यक्ष विजय सिंह, महामंत्री फूलचंद्र, गुरुदत्त मिश्रा आदि मौजूद रहे। इसके अलावा वेल्डिंग, इंजन आदि दुकानों पर पूजा अर्चना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें