फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: नियमों का उल्लंघन पड़ा भारी, अस्पताल और पांच क्लीनिक सील

Thu, 16 Jul 2026 01:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। नियमों को ताक पर रखकर संचालित अवैध निजी अस्पतालों, क्लीनिकों और झोलाछापों पर कार्रवाई का सिलसिला बुधवार को भी जारी रहा। अस्पताल और पांच क्लीनिक सील कर दिए गए। पांच संचालकों को नियमों का उल्लंघन करने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

मसौली प्रतिनिधि के अनुसार, सीएचसी बड़ागांव के प्रभारी डॉ. राधेश्याम गौड़ ने उमेश क्लीनिक, राम सिंह क्लीनिक और सेवा पाॅलीक्लीनिक एंड हॉस्पिटल बांसा का निरीक्षण किया। इन तीनों में बायो मेडिकल वेस्ट नियमों की अनदेखी और स्टाफ न मिलने पर तत्काल सील कर दिया गया। वहीं शहर में प्रीफार्मा क्लीनिक बंद मिला।
एसीएमओ डॉ. लव भूषण गुप्ता के निर्देश पर क्लीनिक को सील कर शटर पर नोटिस चस्पा कर दिया गया। घुंघटेर प्रतिनिधि के अनुसार, सीएचसी घुंघटेर के प्रभारी डॉ. आरपी वर्मा ने बिना पंजीकरण चल रहे हनुमंत पाॅलीक्लीनिक अमरसंडा और आयुष पाॅलीक्लीनिक अनवारी को सील कर दिया।
विज्ञापन

कमियां मिलने पर शिफा क्लीनिक, सूफिया क्लीनिक, एमसीसी हॉस्पिटल और आशीर्वाद क्लीनिक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। सीएमओ डॉ. रंजन गौतम ने बताया कि नोटिस का जवाब समय पर नहीं दिया गया तो एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। नियमों का उल्लंघन कर स्वास्थ्य सेवाओं के नाम पर खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें