फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने शारदा में डूब रहे छह युवकों को बचाया

Wed, 11 May 2016 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
नहर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शारदा नहर में दोस्तों के साथ नहाने गए सात युवक अचानक गहरे पानी में डूबने लगे। युवकों की चीख-पुकार सुनकर दौड़े ग्रामीणों ने डूब रहे छह युवकों को बाहर निकाल लिया। एक युवक नहर के तेज बहाव में बह गया। लापता युवक की तलाश के लिए पुलिस ने गोताखोर लगाए है।
विज्ञापन


हादसे के बाद बुधवार देर शाम तक मौके पर लोगाें की भीड़ लगी रही। थाना टिकैनगर के मोहल्ला धदवारा के रहने वाले सुरेंद्र (20) पुत्र विक्रम चौहान, सुखराम (22), बबलू (18), उदयराज (20), आकाश (19), धाकड़ (18) व कालू (22) अच्छे दोस्त है।

भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए सातों बुधवार शाम कस्बे के बाहर से निकली शारदा सहायक नहर में नहाने के लिए घर से निकले थे। नहर मेें नहाने के दौरान सातों युवक अचानक गहरे पानी में जा पहुंचे। ज्यादा पानी और तेज बहाव के कारण यह सभी नहर में डूबने लगे।
विज्ञापन


युवकोें की चीख पुकार सुनकर पास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने छह युवकों को सकुशल नहर से बाहर निकाल लिया लेकिन सुरेंद्र का पता नहीं लग सका है। नहर के पानी में लापता हुए सुरेंद्र की तलाश करवाने के लिए पुलिस ने गोताखोर लगवाए है।

लोगाें का कहना है कि नहर में पानी की बहाव काफी तेज होने के कारण लापता युवक कहीं आगे निकल गया है। एसओ टीपी सिंह का कहना है कि नहर में लापता युवक की तलाश करवाने का प्रयास जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें