फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: ग्रामीणों ने श्रमदान से शुरू की सड़क की मरम्मत

Mon, 27 Jul 2026 01:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
त्रिवेदीगंज के कालिका पुरवा मजरे सराय पांडेय गांव में सड़क की मरम्मत करते ग्रामीण।
विज्ञापन
त्रिवेदीगंज। स्थानीय ब्लॉक के कालिका पुरवा मजरे सरांय पांडेय गांवमें ग्रामीणों ने बदहाल सड़क की मरम्मत स्वयं शुरू की है। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान व क्षेत्रीय विधायक पर अनसुनी का आरोप लगाया।लालबहादुर के दरवाजे से राम सुमिरन के मकान तक का यह मार्ग जर्जर हालत में है। सड़क पर बने गड्ढों में लगातार जलभराव के कारण ग्रामीण परेशान हैं।
विज्ञापन

रविवार को गांव के सुनील रावत, रामकुमार, छोटू, समसेर, विवेक और अरविंद आदि ने श्रमदान से सड़क की मरम्मत शुरू की। बीडीओ प्रियंका सिंह ने बताया कि कालिका पुरवा की यह सड़क निर्माण कार्ययोजना में सम्मिलित है। सड़क का निर्माण कार्य जल्द ही शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें