सभी मतगणना केंद्रों पर वीडियोग्राफी की व्यवस्था की गई है। अपर जिलाधिकारी ने बताया कि मतगणना की पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। इसके अलावा मतगणना कक्ष में अभिकर्ताओं और मतगणना कर्मियों के बीच बैरिकेडिंग करते हुए जाली भी लगाई गई हैं। एक टेबल पर अभिकर्ता या उम्मीदवार में से कोई एक मौजूद रहेगा।