फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘मुसलमानों, वोट नहीं दोगे तो कष्ट उठाओगे’

Thu, 16 Nov 2017 11:42 PM IST
बाराबंकी
विज्ञापन
बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते नगर पालिका अध्यक्ष पद की प्रत्याशी शशि श्रीवास्तव के पति रंजीत बहादुर श्रीवास्तव। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगर पालिका परिषद के निवर्तमान अध्यक्ष और भाजपा प्रत्याशी शशि श्रीवास्तव के पति रंजीत बहादुर श्रीवास्तव द्वारा कार्यकर्ता सम्मेलन में वोट देने के लिए मुसलमानों को चेतावनी देने का वीडियो वायरल होने के बाद मामला गर्मा गया है। रिजवान मुस्तफा ने पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है। हालांकि पुलिस मामले की जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज करने की बात कह रही है। 
विज्ञापन


बीते 13 नवंबर को शहर में भाजपा के बूथस्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रदेश सरकार के दो मंत्रियों की मौजूदगी में माइक संभालते ही रंजीत बहादुर श्रीवास्तव अपनी रौ में आ गए। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार है, समाजवादी पार्टी की सरकार नहीं है। यहां पर जा करके डीएम, एसपी से तुम अपना काम नहीं करा सकते हो।

यहां पर कोई नेता तुम्हारी मदद नहीं कर सकता है। सड़क, खड़ंजा, नाली नगर पालिका का काम है। दूसरी भी मुसीबतें तुम्हारे ऊपर आ सकती हैं। आज तुम्हारा कोई पैरोकार भारतीय जनता पार्टी के अंदर नहीं है। अगर हमारे सभासदों को तुमने बगैैर भेदभाव के चुनाव नहीं जिताया अगर रंजीत बहादुर की पत्नी शशि श्रीवास्तव को तुमने वोट देकर चुनाव नहीं जिताया तो इस दूरी के बाद तुमको समाजवादी पार्टी बचाने  नहीं आएगी। 
विज्ञापन


भारतीय जनता पार्टी का शासनकाल है। जो कष्ट तुमको नहीं झेलने पड़े थे वो कष्ट तुमको उठाने पड़ सकते हैं। इसलिए मैं मुसलमानों से कह रहा हूं, अगर वोट दोगे तो सुखी रहोगे, अगर वोट नहीं दोगे तो जो कष्ट झेलोगे, उसका अंदाजा तुमको स्वत: लग जाएगा।

इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इस समय यह चर्चा का विषय बना हुआ है। शहर के दयानंद नगर निवासी रिजवान मुस्तफा ने पुलिस को तहरीर देकर रंजीत बहादुर श्रीवास्तव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है। हालांकि पुलिस ने अभी कोई कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें