फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: विज्ञान मंथन में जीत से डीआरडीओ में शोध का मौका

Wed, 10 Sep 2025 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। विज्ञान विषय में रुचि रखने वाले जिले के मेधावियों को देश के प्रतिष्ठित संस्थान डीआरडीओ (रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन) में शोध करने का अवसर मिलेगा। इसके लिए विद्यार्थी विज्ञान मंथन (वीवीएम) प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। सभी राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त एवं वित्तविहीन मान्यता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के कक्षा 6 से 11 तक के विद्यार्थी इसमें हिस्सेदारी कर सकते हैं। प्रतियोगिता में हिस्सेदारी के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर है। ।
विज्ञापन


इस प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर पर चयनित विद्यार्थियों को देश के प्रमुख वैज्ञानिक संस्थानों डीआरडीओ, इसरो , सीएसआईआर आदि में ट्रेनिंग, इंटर्नशिप व प्रोजेक्ट मॉड्यूल पर काम करने का अवसर मिलेगा। परीक्षा चार स्तरों पर आयोजित होगी। प्रथम चरण में ऑनलाइन परीक्षा के जरिए विद्यार्थियों की स्क्रीनिंग होगी। इसके बाद दूसरे चरण में राज्य स्तरीय शिविर का आयोजन कर प्रत्येक कक्षा से 20 विद्यार्थियों के आधार पर कुल 120 मेधावियों को चुना जाएगा।
इनमें से प्रत्येक राज्य से 12 होनहार विद्यार्थी दो दिवसीय राष्ट्रीय शिविर में हिस्सा लेंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक ओपी त्रिपाठी ने बताया कि परीक्षा में हिस्सेदारी के इच्छुक विद्यार्थी और स्कूल प्रबंधक https://vvm.org.in वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। निजी विद्यालयों के लिए पंजीकरण शुल्क राशि दो सौ रुपये तथा शासकीय व अर्ध शासकीय विद्यालयों के लिए शुल्क राशि 170 रुपये निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें