फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: सीएम आवास योजना का लाभ देने की जांच शुरू

Sun, 13 Sep 2026 01:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटवाधाम। दरियाबाद ब्लॉक में मुख्यमंत्री आवास योजना की पात्रता सूची में अपात्रों के नाम शामिल करने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने पक्के मकान और अन्य साधन होने के बावजूद कई लोगों को पात्र दिखाए जाने की शिकायत दर्ज कराई है। इसे गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

परियोजना निदेशक राकेश सिंह ने शनिवार को सरायरज्जन और उफरौली गांव पहुंचकर स्थलीय सत्यापन किया। उन्होंने आवास सूची के लाभार्थियों की जांच कर शिकायतकर्ताओं के बयान दर्ज किए। ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत चुनाव नजदीक होने से सूची में हेरफेर हो रहा है।
दरियाबाद ब्लॉक की 71 ग्राम पंचायतों में यह गड़बड़ी सामने आई है। सरायरज्जन गांव में छह से आठ अपात्रों के नाम सूची में होने की शिकायत है। ग्रामीणों ने ब्लॉक स्तर के कर्मचारियों की भूमिका की भी जांच की मांग की है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि अपात्रों के नाम शामिल होने से जरूरतमंद परिवार वंचित रह जाएंगे। उन्होंने पूरे ब्लॉक की आवास सूची का दोबारा स्थलीय सत्यापन कराने की मांग की। खंड विकास अधिकारी संस्कृता मिश्रा ने बताया कि जिले स्तर से जांच हो रही है। अपात्र पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई तय होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें