कस्बे में डग्गामार वाहनों के चालक यातायात नियमों को ताक पर रख फ र्राटा भर रहे हैं। वहीं विभागीय अधिकारी व पुलिस की ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। अवैध रूप से संचालित इन डग्गामार वाहनों के चालक मानक से अधिक सवारियां बैठा रहे हैं।
कई सवारियां इन वाहनों से लटके भी देखी जाती हैं जिससे हादसे की आशंका बनी रहती है। इन मार्गों पर ज्यादातर वाहन बगैर परमिट व फि टनेस के संचालित हो रहें हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि स्थानीय पुलिस की मिली भगत से यह सब होता है इसलिए पुलिस मूक दर्शक बनी रहती है।
आस-पास के ग्रामीणों ने पुलिस व परिवहन विभाग में शिकायत कर डग्गामार वाहनों को बंद कराने की मांग की है।
स्थानीय तहसील क्षेत्र के अलग-अलग रूट जैसे बदोसरांय से टिकौतनगर, रामनगर, किन्तुर, महमदाबाद, पंजरौली, से सफ दरगंज, सैदनपुर से सफ दरगंज, बाराबंकी, रामपुर, से सफ दरगंज, मसौली, सआदगंज पर डग्गामार वाहन धड़ल्ले से चलते हैं।