फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवक घटी तो 30 फीसदी तक चढ़ गए सब्जियों के रेट

Mon, 18 Jul 2016 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
सब्जी की दुकान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थोक मंडी में बारिश के चलते सब्जियों की आवक घट गई है जिससे सब्जियों के दामों में बढ़ोत्तरी हुई है। एक सप्ताह में ही सब्जियों के रेट 30 फीसदी तक बढ़ गए हैं।
विज्ञापन


जो लौकी, तरोई, भिंडी, कद्दू 15 से 20 रुपये किलो बिक रहा था वह अब 25 से 30 रुपये मिल रहा है। इससे इतर टमाटर के दाम नहीं बढ़े है बल्कि टमाटर 10 रुपये किला सस्ता हो गया है। थोक व्यापारियों का कहना है कि आवक कम होने से सब्जियों के दामों में बढ़ोतरी हुई है। 

बारिश के चलते सब्जियों के दाम बढ़ गए हैं। आलू 20 रुपये किलो तो टमाटर 60 रुपये किलो में बिक रहा है। सबसे ज्यादा महंगी हरी धनिया हो गई है यह 3 सौ रुपये किलो में बेची जा रही है।
विज्ञापन


फुटकर सब्जी विक्रेता गुड्डू ने बताया कि बारिश के कारण हरी सब्जी ही नहीं, आलू, लहसुन व प्याज भी महंगा हो गया है। आलू रविवार को 25 रुपये किलो बिका लेकिन सोमवार को आलू 20 रुपये प्रतिकिलो रहा। लखपेड़ाबाग के सब्जी विक्रेता ने बताया कि अलग-अलग सब्जी मंडियों में फुटकर रेट में अंतर रहता है।

बहराइच रोड मंडी में 20 रुपये में आलू है तो रेलवे स्टेशन के पास लगने वाली सब्जी मंडी में आलू 25 रुपये किलो बिक रहा है। आलू में भी कई वैरायटियां हैं यहां पर लाल आलू की डिमांड ज्यादा है। सब्जी के दामों में 20 से लेकर 30 फीसद बढ़ोतरी हुई है। 

आलू की आवक भी रुकी
बारिश के कारण सब्जियां आ नहीं पा रही हैं। आलू आगरा व सिरसागंज से आता है प्याज इंदौर से आता है। बारिश के कारण लोड आ नही पा रहा है। सब्जियों की आवक घट गई है।  बरसात का आवक पर पूरा असर पड़ा है इस कारण सब्जी के दामों में तेजी दिखाई दे रही है। - ताज बाबा राइन, थोक व्यापारी

महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश से आती हैं सब्जियां
बारिश के चलते महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश व बाहर से आने वाली सब्जियां आ नहीं पा रही हैं। जिसके कारण रेट में इजाफा हुआ है। बारिश के कारण ग्रामीण अंचलोें से आने वाले फुटकर दुकानदार भी दुकान लगाने से परहेज कर रहे हैं। जो दुकानदार बरसात में सब्जी बेच रहे हैं उसे महंगी बेच रहे हैं। इस कारण भी सब्जी के दामों में बढोतरी हुई है। - मुन्ना थोक व्यापारी 

बारिश का पड़ा असर
रेलवे स्टेशन के समीप लगने वाली सब्जी मंडी में सोमवार को सब्जी लगाने के कई चबूतरे खाली रहे। यहां पर ग्रामीण अंचलों से सब्जी बेचने आते हैं लेकिन बारिश के कारण इनके नहीं आने से सब्जी दुकानदारों की संख्या कम ही रही। बीते दो दिनों से हो रही बारिश का भी असर सब्जी पर पड़ा है। 

अगस्त तक आएगी दामों में नरमी
थोक व्यापारियों की मानें तो अगस्त माह के पहले सप्ताह से सब्जी के दामों में नरमी आएगी। महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, बंगलौर, इंदौर से मंडी में आलू, प्याज, शिमला मिर्च आने लगेगी जिससे सब्जी सस्ती होने के आसार हैं। 
विज्ञापन


सब्जी मंडी में सब्जी के फुटकर दाम-
 रेट-        10 जुलाई   18 जुलाई 
आलू          16           20
प्याज          14           20
लहसुन        100         120

टमाटर          50          40
बीन्स           40          50
लौकी           20          30
भिंडी            20          24

तरोई             20          25
लुभिया           20          30
करेला            30          40
परवल            30          40
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें