फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: बारिश से थमी सब्जियों की आवक, हरी सब्जियों के दाम चढ़े

Sat, 25 Jul 2026 01:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
शहर की मंडियों में ग्रामीण इलाकों से मुख्य रूप से लौकी, तरोई, कद्दू और भिंडी की आपूर्ति होती है
विज्ञापन
बाराबंकी। लगातार हो रही बारिश का असर अब सब्जी बाजार पर साफ दिखाई देने लगा है। खेतों में जलभराव और कीचड़ के कारण ग्रामीण क्षेत्रों से हरी सब्जियों की आवक घट गई है। आपूर्ति कम होने से लौकी, तरोई, भिंडी, शिमला मिर्च, धनिया सहित कई हरी सब्जियों के दामों में पिछले कुछ दिनों के दौरान 10 से 40 रुपये प्रति किलो तक की बढ़ गए हैं।
विज्ञापन

शहर की मंडियों में ग्रामीण इलाकों से मुख्य रूप से लौकी, तरोई, कद्दू और भिंडी की आपूर्ति होती है, लेकिन बारिश के चलते किसानों को खेतों से सब्जियां निकालने में दिक्कत हो रही है। इसका सीधा असर बाजार पर पड़ा है। फुटकर बाजार में इस समय टमाटर 40 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। लौकी और कद्दू 30 रुपये, तरोई, बैंगन और भिंडी 40 से 50 रुपये प्रति किलो के भाव पर हैं।
करेला 50 रुपये, गाजर 60 रुपये और शिमला मिर्च 120 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है। हरी धनिया की कीमत 300 रुपये प्रति किलो हो गई है, जबकि अदरक 200 रुपये प्रति किलो बिक रही है। प्याज भी 30 रुपये से बढ़कर 40 रुपये प्रति किलो हो गया है।
विज्ञापन

फुटकर सब्जी विक्रेता राहुल का कहना है कि अधिकांश हरी सब्जियों के दामों में 10 से 15 रुपये प्रति किलो तक की तेजी आई है, जबकि गाजर में करीब 20 रुपये और शिमला मिर्च में लगभग 40 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी हुई है। थोक कारोबारी ताज बाबा राइन ने बताया कि गांव से आने वाली सब्जियों की आपूर्ति बरसात के कारण घट गई है।
ज्यादातर सब्जियां मध्य प्रदेश से आ रही हैं। बरसात के चलते भाव बढ़े हैं। यदि बारिश का सिलसिला जारी रहा तो आने वाले दिनों में सब्जियों के दामों में और बढ़ोतरी हो सकती है।
विज्ञापन

बाक्स-
सब्जी
10 दिन पहले (प्रति किलो) आज का भाव (प्रति किलो) रुपये में
लौकी
20
30
कद्दू
20
30
तरोई
30
40
भिंडी
30-35
40-50
प्याज
30
40
गाजर
40
60
शिमला मिर्च
80
120
अदरक
200 200
हरी धनिया
250
300
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें