फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: देवा मेला में वैन ने तीन को कुचला, युवक की मौत

Wed, 30 Oct 2024 02:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
बाराबंकी के देवा मेले में वैन से कुचलकर जान गंवाने वाले मृतक विनय की गमगीन मां व अन्य।
विज्ञापन
बाराबंकी। देवा मेला में जमीन पर सो रहे एक युवक को वैन ने कुचल दिया जबकि चपेट में आकर दो अन्य घायल हो गए। सोमवार देर रात हुई घटना के बाद अफरातफरी मच गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

10 दिवसीय मेले का समापन रविवार को हो चुका है, लेकिन दुकानें हटाने में कुछ दिन का समय लग जाता है। कस्बा जहांगीराबाद के प्रेम कुमार के पुत्र विनय कुमार (25) अपने मोहल्ले के ही अरशद, रहीमा और रंजीत के साथ एक सप्ताह पहले ही देवा मेले गए थे। खानाबदोश बिरादरी होने के कारण वहीं पर मौजूद थे। सोमवार रात ऑडिटोरियम के पास ही खेल मैदान में वे जमीन पर सभी सो गए। इस दौरान मेले में वैन लेकर आया एक चालक वाहन को बैक करने लगा।
उसने जमीन पर सो रहे लोगों को नहीं देखा और वैन का पहिया विनय के सिर पर चढ़ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि वैन की चपेट में आकर अरशद और रहीमा भी घायल हो गईं। घटना के बाद घायलों के चिल्लाने पर लोग भागकर पहुंचे। आनन फानन मौके पर पुलिस भी पहुंची। तब तक चालक फरार हो चुका था। पुलिस ने वैन को कब्जे में ले लिया है। सीओ सिटी सुमित कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें