फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: रंगोली में वैशाली व अर्पिता ने मारी बाजी

Sun, 06 Oct 2024 04:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
जीजीआईसी में किशोरी स्वास्थ्य एवं स्वच्छता पर आयोजित प्रतियोगिताओं में विजेताओं के साथ  ​शिक्षक
विज्ञापन
बाराबंकी। किशोरी स्वास्थ्य एवं स्वच्छता पर शनिवार को पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बाराबंकी में पोस्टर, मेहंदी और रंगोली प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला महिला अस्पताल की नर्सिंग ऑफिसर स्वाति सिंह ने माहवारी के दौरान होने वाली परेशानियों और उनसे बचाव के संबंध में अवगत कराया।
विज्ञापन


काउंसिलर रीता सिंह ने बालिकाओं और उनके परिवार के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। पैड मैन फिल्म का उदाहरण देकर बालिकाओं में झिझक के लिए परिवार के सहयोग की भूमिका के महत्व को दर्शाया गया।

विद्यालय की प्रधानाचार्या नंदिता सिंह ने कहा कि सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं और जागरूकता अभियान में सभी बालिकाओं को और समाज को आगे आने की जरूरत है ताकि समस्याओं का निस्तारण कर भविष्य में आने वाले खतरों से भी बचा जा सके।
विज्ञापन


रंगोली प्रतियोगिता में वैशाली यादव और अर्पिता शुक्ला, पोस्टर प्रतियोगिता में लक्ष्मी मौर्या व मेहंदी प्रतियोगिता में अंकिता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इन छात्राओं को बैडमिंटन-शटल, लंच बॉक्स और ज्यामिति बॉक्स देकर प्रधानाचार्या ने सम्मानित किया। मंच संचालन मीता सक्सेना ने किया। विद्यालय की ओर से ज्योति द्विवेदी, श्रद्धा पाल, पूनम गौर, रचना चौधरी एवं फार्मासिस्ट अतीक उर रहमान उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें