फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूड़े में पड़ा मिला वैक्सीन बाक्स

Sun, 23 Aug 2015 11:22 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जैदपुर थाना चौराहे पर एक गुमटी के पीछे लगे गंदगी के ढेर में एक वैक्सीन बाक्स शनिवार सुबह से पड़ा हुआ है। इसकी जानकारी आस पास के लोगों हुई तो इसकी सूचना सीएचसी सतरिख पर दी।
विज्ञापन


सरकार एक ओर गांव में इंद्रधनुष अभियान के तहत टीकाकरण के लक्ष्य को पूरा करने का प्रयास करने में लगी है वहीं दूसरी ओर स्वास्थ्य कर्मचारी इसका पूरा मजाक उठाने में लगे हुए हैं।

शनिवार को बच्चों को सात जानलेवा बीमारियों व महिलाओं को टेटनेस का टीकाकरण होता है। शनिवार की सुबह वैक्सीन बॉक्स जिस पर पांच नंबर अंकित है वह किसी सुरक्षित स्थान पर होने की जगह कूड़े के ढेर में पड़ा मिला। जैदपुर कस्बा सीएचसी सतरिख क्षेत्र के अंतर्गत आता है।
विज्ञापन


बाक्स कूड़े के ढेर में कैसे पहुंचा व उस क्षेत्र की एएनएम के बारे में जानकारी के लिए सीएचसी सतरिख अधीक्षक से संपर्क किया गया तो उनका मोबाइल नंबर भी स्वीच आफॅ मिला। चौराहे पर एक दुकानदार ने देखा तो मामले की सूचना आस पास के लोगों को दी लेकिन सरकारी बाक्स होने के कारण किसी ने उसको वहां से नहीं उठाया।

वैक्सीन बाक्स का कूड़े के ढेर में पड़ा होना गंभीर विषय है। उस क्षेत्र की एएनएम की पूरी लापरवाही प्रतीत हो रही है। मामले की जांच कराई जाएगी जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- रवींद्र कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें