फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैक्सीन की फिर बढ़ी किल्लत, परेशान हो रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। कोरोना वैक्सीन को लेकर उपजा संकट कम होता दिखाई नहीं दे रहा है। बृहस्पतिवार को एक बार फिर दोपहर बाद बूथों पर वैक्सीन खत्म हो जाने की वजह से लोगों को निराश लौटना पड़ा। इससे लोगों ने नाराजगी देखने को मिली और वह अधिकारियों को कोसते नजर आए।
विज्ञापन

शासन के आदेश पर जिले में प्रतिदिन 15 हजार लोगों को कोरोना का टीका लगाए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। लेकिन विभाग का तर्क है कि शासन स्तर से पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन नहीं मिल पा रही है। जिसकी वजह से बूथों पर आने वाले लोगों को दिक्कतें हो रही हैं। जबकि लोगों का कहना है कि घंटों लाइन में लगने के बाद भी हम लोगों को वैक्सीन नहीं लगाई जा रही है। बूथों पर मौजूद कर्मचारी हम लोगों को वैक्सीन न होने की बात कहकर वापस कर दे रहे हैं जिससे लोगों में विभागीय कर्मचारियों और अधिकारियों के प्रति आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
लोगों का कहना है कि जब विभाग के पास पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन नहीं है तो फिर लोगों को घर-घर जाकर वैक्सीन लगवाने का न्योता क्यों दिया जा रहा है। गांव-गांव जाकर वैक्सीन लगवाने के लिए लोगों को क्यों जागरुक किया जा रहा है। इस बाबत सीएमओ डॉ. बीकेएस चौहान का कहना है कि हमें प्रतिदिन जितनी वैक्सीन की आवश्यकता है उतनी नहीं मिल पा रही है। इसके लिए लगातार शासन स्तर से प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें