फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलस्टर वैक्सीनेशन ने तोड़ा रिकार्ड, 16 हजार को लगे कोरोना के टीके

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। कलस्टर वैक्सीनेशन के लिए जिले में लागू किए गए पायलट प्रोजेक्ट के पहले दिन रिकॉर्ड 16 हजार से ज्यादा लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। इसके लिए चयनित पांच ब्लॉकों में बनाए गए बूथों पर सोमवार की सुबह से ही लोगों की लाइन लग गई। टीकाकरण के लिए हर वर्ग के लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। डीएम और सीएमओ ने इस दौरान कई बूथों का निरीक्षण किया और टीकाकरण के लिए आए लोगों का हौसला बढ़ाते हुए उनको टीकाकरण के लिए प्रोत्साहित भी किया।
विज्ञापन

पायलट प्रोजेक्ट के रूप में जिले के पांच ब्लॉकों देवा, निंदूरा, फतेहपुर, सूरतगंज और मसौली को लिया गया है। इन ब्लाकों के ज्यादा से ज्यादा गांवों को टीकाकरण के लिए चिह्नित किया गया है जहां पर सोमवार को बूथ बनाकर लोगों को कोरोना से बचाव के टीके लगाए गए। ब्लॉकों से आई रिपोर्ट के अनुसार करीब 16 हजार 572 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया।
पांच ब्लॉकों देवा में 2073, मसौली में 2249, फतेहपुर में 2297, निंदूरा में 2734 और सूरतगंज में 2189 इस तरह से कुल 11 हजार 542 लोगों को पहले दिन कोरोना का टीका लगाया गया। इसके लिए यहां पर 101 बूथ बनाए गए थे। इसके अलावा जिले में 75 अन्य बूथों के माध्यम से करीब 5030 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया।
विज्ञापन

इस दौरान लोगों को जागरूक करने के लिए गांवों में लगाई गई निगरानी समितियों ने अपनी जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन किया। ये टीमें सुबह से ही सक्रिय हो गई और लोगों के घर-घर जाकर पात्रों को बूथों तक लाने के काम में लग गई। जिसका नतीजा रहा है जिले में अब तक का सबसे ज्यादा टीकाकरण हो सका। इस दौरान बूथों पर टीका लगवाने आए लोगों का निरीक्षण करने पहुंचे अधिकारियों ने उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि आसपास के लोगों को भी टीका लगवाने के लिए प्रेरित करें।
बिना मास्क के बूथ पर पहुंचे सांसद
टीकाकरण अभियान का जायजा लेने सोमवार को भाजपा सांसद उपेंद्र सिंह रावत सतरिख सीएचसी पहुंचे। लेकिन इस दौरान वह बिना मास्क लगाए ही बूथ पर पहुंच गए तो लोग उन्हें देख हैरत में पड़ गए और आपस में कानाफूसी करते दिखाई दिए। लोग कह रहे थे कि जब जिम्मेदार ही इस तरह से कोरोना के प्रति लापरवाही बरतेंगे तो आम आदमी यदि ऐसा कर रहा है तो क्या गलत है।
टीकाकरण अभियान के पहले दिन पांच ब्लॉकों में भारी संख्या में बूथों पर पहुंचकर लोगों ने कोरोना का टीका लगवाया। हमें उम्मीद नहीं थी लेकिन निगरानी समितियों ने अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाया जिसकी वजह से गांवों की जनता भी टीकाकरण के प्रति जागरूक हुई और लोग टीकाकरण के लिए इतनी ज्यादा संख्या में बूथों पर पहुंचे।
विज्ञापन

-डॉ. बीकेएस चौहान, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें