दरियाबाद । स्थानीय कोतवाली के एक गांव में शुक्रवार को किशोरी ने पिता की डांट से क्षुब्ध होकर विषाक्त पदार्थ खा लिया। सीएचसी में इलाज के बाद हालत में सुधार हुआ। जानकारी के अनुसार 16 वर्षीय किशोरी तंबाकू युक्त मंजन कर रही थी, जिसे देखकर पिता ने डांटा था। डांट से आहत किशोरी ने घर में रखी दाद-खाज खुजली निवारक दवाई खा ली। कुछ ही देर में उसकी हालत बिगड़ने लगी, तब परिजन सीएचसी ले गए। सीएचसी के चिकित्सक सौरभ गुप्ता ने बताया कि समय पर उपचार मिलने से किशोरी की हालत में सुधार है।