- क्षेत्रीय पुलिस के हस्तक्षेप बाद संभली स्थिति
संवाद न्यूज एजेंसी
सतरिख (बाराबंकी)। सतरिख थाना क्षेत्र के नरौली गांव के पास सोमवार को दोपहर में क्राइम ब्रांच की टीम ने किसी आरोपी की धरपकड़ को छापा मारा। इस दौरान वहां मौजूद ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों को बदमाश समझ कर हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर मौजूद स्थानीय पुलिस ने हस्तक्षेप कर स्थिति को संभाला। इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है।
पुलिस को इलाके में मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त की जानकारी मिली थी। इसके बाद धरपकड़ के लिए क्राइम ब्रांच की स्वाट टीम के पुलिसकर्मी सादे कपड़ों में गांव पहुंचे थे। असलहे देख ग्रामीणों ने पुलिस टीम को बदमाश समझ घेर लिया। इस बीच कुछ युवाओं ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। सूचना पाकर छतरी खाने से पहुंची स्थानीय पुलिस ने हस्तक्षेप कर स्थिति को बिगड़ने से बचाया। संवाद