फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: बिजली संकट के विरोध में उपकेंद्र पर हंगामा

Tue, 08 Jul 2025 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
मसौली (बाराबंकी)। बिजली उपकेंद्र मसौली के अंतर्गत मोहल्ला तकिया वाहिद नगर में जर्जर तारों के टूटने के कारण आए इलाके के लोगों को बिजली संकट से जूझना पड़ रहा है। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने सोमवार सुबह मसौली बिजली उपकेंद्र पहुंचकर जमकर हंगामा काटा। नाराज लोगों नारेबाजी के साथ प्रदर्शन करते हुए जर्जर तारों को तुरंत बदलने की मांग की।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप था कि बिजली खंभों पर लटके पुराने और टूटे तार आपस में टकराने से आए दिन घंटों बिजली गुल रहती है। कई बार शिकायत करने के बाद भी विभागीय अधिकारी जर्जर व झूलते लटकते सप्लाई तारों को दुरुस्त बनाने का काम नहीं कर रहे हैं। रविवार रात में भी लाइन में फॉल्ट के कारण घंटों बिजली सप्लाई बाधित होने से आक्रोशित लोगों ने सोमवार सुबह उपकेंद्र पर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया।
इसकी सूचना पर मसौली पुलिस मौके पर पहुंची और नाराज लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। मौके पर पहुंचे पॉवर कार्पोरेशन के अधिकारियों ने जल्द ही पुराने तारों को बदलने का भरोसा भी दिलाया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर तय समय में तार नहीं बदले गए तो वह फिर से आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। प्रदर्शन में सिराजुद्दीन, हकीम, मुकर्रम, दानिश, मुस्तकीम, एजाज, इशरत, फातिमा, अफसाना, रुखसाना, सायरा बानो आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


उधर, कुर्सी बिजली उपकेंद्र के अंतर्गत घुंघटेर स्थित नया राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के सामने शुक्रवार शाम मुख्य लाइन का बिजली खंभा टूट जाने से क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इससे झिंगुरपुरवा, बदेला समेत चार गांवों की करीब 20 हजार की आबादी को परेशानी उठाना पड़ी।
रविवार देर रात तक नया खंभा लगाकर लाइन के तार ठीक कराए जाने के बावजूद सोमवार तक भी इलाके में बिजली सप्लाई को बहाल नहीं कराया जा सका। ग्रामीण वसीम ने बताया कि चार दिन पहले खंभा टूटने से बिजली बाधित हुई थी। खंभा और तार सही कर देने के बाद भी गांव में अब तक बिजली सप्लाई नहीं आई है। गर्मी और उमस में ग्रामीणों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें