फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : बाइक से उछली महिला...सड़क पर गिरी, 100 की स्पीड में ट्रक कुचलता हुआ निकला; पति लाश से लिपटकर रोता रहा

Thu, 27 Nov 2025 05:08 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी

सार

बाराबंकी में गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। एक महिला अपने पति के साथ जा रही थी। तभी बाइक से गिर गई। पीछे से आ रहे ट्रक ने उसे रौंद दिया। फिर ट्रक लेकर भाग निकला। 
विज्ञापन
बाराबंकी में हादसा - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ-अयोध्या नेशनल हाईवे पर शुक्रवार सुबह छंदवल गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक पर बैठी महिला सड़क पर गिरी और ट्रक उनको कुचलता हुआ चला गया। दर्दनाक हादसे में महिला की मासूम बच्ची बाल-बाल बच गई, जबकि जबकि पति जख्मी हुए हैं। हादसे के बाद चालक भाग खड़ा हुआ।
विज्ञापन



 

ज्वालामुखी मंदिर दर्शन करने जा रहे थे

रामसनेहीघाट के बक्खापुरवा सनौली निवासी राजेश कुमार (33) व इनकी पत्नी रोली वर्मा (32) की शुक्रवार को विवाह की वर्षगांठ थी। दोनों सुबह ही अपनी दो वर्षीय बेटी रितिका के साथ सफदरगंज क्षेत्र स्थित ज्वालामुखी मंदिर दर्शन करने जा रहे थे। 

हाईवे पर जैदपुर थाना क्षेत्र के छंदवल गांव के पास पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर बाइक में लगी तो दंपती व बच्ची तीनों उछलकर सड़क पर गिरे। इस दौरान ट्रक सड़क पर गिरी रोली को कुचलते हुए गुजर गया। 

इनकी मौके पर ही मौत हो गई। राजेश कुमार के सिर में चोट लगी जबकि बच्ची बाल बाल बच गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान ट्रक लेकर चालक भाग गया। जैदपुर के एसएचओ संतोष सिंह ने बताया कि तलाश की जा रही है।
 
विज्ञापन

बिलख रही बच्ची

विवाह की वर्षगांठ पर खुशियां एक झटके में काफूर हो गईं। हादसे के बाद राजेश काफी देर तक बदहवास रहा। इसके बाद पत्नी का शव देख चीख पड़ा। लोगों ने उन्हे किसी तरह से संभाला। वहीं सड़क पर गिरी दो साल की रितिका दहशत में आ गई। वही मम्मी पुकार कर रो रही है मगर उसे शायद नहीं पता कि अब मम्मी कभी नहीं आएंगी।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें