लखनऊ-अयोध्या नेशनल हाईवे पर शुक्रवार सुबह छंदवल गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक पर बैठी महिला सड़क पर गिरी और ट्रक उनको कुचलता हुआ चला गया। दर्दनाक हादसे में महिला की मासूम बच्ची बाल-बाल बच गई, जबकि जबकि पति जख्मी हुए हैं। हादसे के बाद चालक भाग खड़ा हुआ।