फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटे की दुकानों पर 22 तक मिलेगा अनाज

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों पर अब 22 जनवरी तक अनाज मिलेगा। करीब दो प्रतिशत कार्डधारकों के आधार नंबर राशनकार्ड से लिंक न हो पाने से उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर आने वाले वन टाइप पासवर्ड (ओटीपी) के माध्यम से 18 जनवरी तक अनाज का वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत जनवरी में बंट रहे अनाज का वितरण अब 22 जनवरी तक होगा। जिले के 1402 कोटे की दुकानों से छह लाख 44 हजार कार्डधारक निर्धारित मात्रा में गेहूं और चावल का लाभ उठा सकेंगे। इस संबंध में आपूर्ति विभाग ने सभी कोटेदारों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
वहीं जिन कार्डधारकों के आधार कार्ड नंबर उनके राशनकार्ड से लिंक नहीं हैं, ऐसे लाभार्थियों को 18 जनवरी तक उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर ओटीपी के माध्यम से अनाज उपलब्ध कराने के निर्देश जारी किए गए हैं। जिले में पात्र गृहस्थी के 5 लाख 30 हजार 116 तो अंत्योदय के एक लाख 13 हजार 884 कार्डधारक शामिल हैं।
विज्ञापन

डीएसओ संतोष विक्रम शाही ने बताया कि जो कार्डधारक अभी जनवरी माह का राशन नहीं ले पाए हैं, वे अब 22 तारीख तक इसका लाभ उठा सकते हैं। वहीं 18 जनवरी तक बिना आधार वाले कार्डधारकों को लाभ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें