फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी को सपा व बसपा ने किया तबाह: अमित शाह

Thu, 25 Feb 2016 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का बुधवार को बहराइच जाते समय जिले में कई जगह पर जोरदार स्वागत हुआ। इस दौरान भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि अभिव्यक्ति की आजादी या राष्ट्र की सुरक्षा पर सभी पार्टियां अपना रुख स्पष्ट करें। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश जैसे संपन्न राज्य को सपा व बसपा ने तबाह कर दिया है।
विज्ञापन



कहा अब भारतीय जनता पार्टी का लोगों ने साथ दिया तो यूपी को हम विकास के ट्रैक पर ले आएंगे। बताया, वर्ष 2019 तक हर गांव को चौबीस घंटे बिजली देने के लिए केंद्र सरकार सार्थक प्रयास कर रही है।जनपद आगमन पर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह का सफदरगंज चौराहे पर जोरदार स्वागत हुआ।


पूर्व सदस्य विधान परिषद रामनरेश रावत व किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता रामबाबू द्विवेदी के नेतृत्व में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का फूल मालाओं से स्वागत किया गया। इस अवसर पर पार्टी जिलाध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव, सरोज रावत पूर्व सदस्य जिला पंचायत, सुधीर कुमार सिंह सिद्धू, प्रदेश उपाध्यक्ष, किसान मोर्चा व पूर्व अध्यक्ष संतोष सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन



वहीं मरकामऊ चौराहे व रामनगर के घाघरा घाट के पास भी भाजपाइयों ने अमित शाह का स्वागत किया। इस मौके पर सांसद प्रियंका सिंह रावत, शरद अवस्थी, राजा कासिम, राजेश वर्मा समेत तमाम भाजपाई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें